Facebook Twitter Instagram
    Oyepandeyji
    • Home
    • News
    • Business
    • Technology
    • Fashion
    • Education
    • Health
    • Net Worth
    Oyepandeyji
    Home»Lifestyle»भारत के रेल मंत्री कौन है 2022?
    Lifestyle

    भारत के रेल मंत्री कौन है 2022?

    NickkBy NickkMay 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    एक भारतीय खासकर छात्रों के लिए देश के अहम पदों पर स्थित मंत्रियों के नाम जानना बेहद जरूरी है. कई सारे स्कूल, कॉलेज परीक्षा और competitive exam में इससे जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. उसमें से रेल विभाग एक प्रमुख मंत्रालय है.

    क्या आपको भारत के रेल मंत्री के बारे में मालूम है? भारत के रेल मंत्री के साथ-साथ उनके बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी इस लेख में प्रकाश किये गए हैं.

    वर्तमान भारत के रेल मंत्री कौन है?

    श्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) जी वर्तमान 2022 में भारत के रेल और IT मंत्री हैं. 7 जुलाई 2021 को कैबिनेट फेरबदल में उन्होंने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली. जिसके बाद रेल मंत्री के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्रालयों का दायित्व भी उन्हें सौंपा गया और 8 तारीख को उन्होंने अपना कार्यभार संभाला. इससे पहले पीयूष गोयल रेल मंत्री और रविशंकर प्रसाद IT मंत्री थे.

    • 2022 में भारत के शिक्षा मंत्रि कौन है?

    रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के बारे में

    अश्विनी वैष्णव का जन्म 1970 में जोधपुर, राजस्थान में हुआ था. उन्होंने MBM इंजीनियरिंग कॉलेज (जोधपुर) से B.Tech, IIT (कानपुर) से M.Tech किया है. वह 1994 batch के पूर्व IAS अधिकारी हैं.

    वैष्णव ने 2003 तक ओडिशा (बालासोर, कटक) में कलेक्टर के रूप में कार्य किया था. इसके बाद पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यालय में उप सचिव और 2004 में एनडीए चुनाव हारने के बाद वाजपेयी के निजी सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था.

    2008 में उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़ दी और Pennsylvania University के Wharton स्कूल से MBA करने के लिए चले गए. अमेरिका से लौटने के बाद शीर्ष कंपनियों जैसे GE Transportation, Siemens के लिए काम करने के बाद, गुजरात में अपनी ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स निर्माण कंपनी स्थापित की.

    राज्यसभा चुनाव से छह दिन पहले वे जून 2019 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और BJD के सहयोग से ओडिशा से राज्यसभा सांसद बने.

    भारत के रेल मंत्रियों की सूची (1947-2022)

    नाम कब से कब तक
    जॉन मथाई 15 अगस्त 1947 22 सितम्बर 1948
    एन गोपालस्वामी अय्यंगर 22 सितम्बर 1948 13 मई 1952
    लाल बहादुर शास्त्री 13 मई 1952 7 दिसम्बर 1956
    जगजीवन राम 7 दिसम्बर 1956 10 अप्रैल 1962
    स्वर्ण सिंह 10 अप्रैल 1962 21 सितम्बर 1963
    एच सी दसप्पा 21 सितम्बर 1963 8 जून 1964
    एस. के. पाटिल 9 जून 1964 12 मार्च 1967
    सी एम पूनचा 13 मार्च 1967 14 फरवरी 1969
    राम सुभाग सिंह 14 फरवरी 1969 4 नवम्बर 1969
    पी. गोविन्द मेनन 4 नवम्बर 1969 18 फरवरी 1970
    गुलजारीलाल नंदा 18 फरवरी 1970 17 मार्च 1971
    के हनुमानथईया 18 मार्च 1971 22 जुलाई 1972
    टी ए पाई 23 जुलाई 1972 4 फरवरी 1973
    ललित नारायण मिश्र 5 फरवरी 1973 2 जनवरी 1975
    कमलापति त्रिपाठी 11 फरवरी 1975 23 मार्च 1977
    मधु डंडावते 26 मार्च 1977 28 जुलाई 1979
    टी ए पाई 30 जुलाई 1979 13 जनवरी 1980
    कमलापति त्रिपाठी 14 जनवरी 1980 12 नवंबर 1980
    केदार पांडे 12 नवंबर 1980 14 जनवरी 1982
    प्रकाश चंद्र सेठी 15 जनवरी 1982 2 सितम्बर 1982
    गनी खाँ चौधरी 2 सितम्बर 1982 31 दिसबंर 1984
    बंसी लाल 31 दिसबंर 1984 4 जून 1986
    मोहसिना किदवई 24 जून 1986 21 अक्टूबर 1986
    माधवराव सिंधिया 22 अक्टूबर 1986 1 दिसबंर 1989
    जॉर्ज फर्नांडिस 5 दिसबंर 1989 10 नवंबर 1990
    जनेश्वर मिश्र 21 नवंबर 1990 21 जून 1991
    सी. के. जाफर शरीफ 21 जून 1991 16 अक्टूबर 1995
    राम विलास पासवान 1 जून 1996 19 मार्च 1998
    नीतीश कुमार 19 मार्च 1998 5 अगस्त 1999
    राम नाइक 6 अगस्त 1999 12 अक्टूबर 1999
    ममता बनर्जी 13 अक्टूबर 1999 15 मार्च 2001
    नीतीश कुमार 20 मार्च 2001 22 मई 2004
    लालू प्रसाद यादव 23 मई 2004 25 मई 2009
    ममता बनर्जी 26 मई 2009 19 मई 2011
    दिनेश त्रिवेदी 12 जुलाई 2011 14 मार्च 2012
    मुकुल रॉय 20 मार्च 2012 21 सितम्बर 2012
    सी. पी. जोशी 22 सितम्बर 2012 28 अक्टूबर 2012
    पवन कुमार बंसल 28 अक्टूबर 2012 10 मई 2013
    सी. पी. जोशी 11 मई 2013 16 जून 2013
    मल्लिकार्जुन खड़गे 17 जून 2013 25 मई 2014
    डी. वी. सदानंद गौड़ा 26 मई 2014 9 नवंबर 2014
    सुरेश प्रभु 10 नवंबर 2014 3 सितंबर 2017
    पीयूष गोयल 3 सितंबर 2017 7 जुलाई 2021
    अश्विनी वैष्णव 8 जुलाई 2021 अब तक

    उम्मीद करता हूं आपको भारत के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी के बारे में दी गयी जानकारी बेहद पसंद आई होगी.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Nickk
    • Website

    Recent Posts

    Elevate Your Gaming Experience with the Sihoo Doro C300 Gaming Chair

    March 25, 2025

    Want to Top Up Your Bigo Live Account? Joytify is the Solution!

    December 5, 2024

    Power Dialers and Remote Work: Keeping Sales Teams Connected and Productive 

    October 16, 2024

    Where to Find the Best Deals on Baldur’s Gate 3 Steam Key

    September 4, 2024

    How to Choose a Good Car Shipping Cost Calculator

    August 7, 2024

    Understanding the Waiver of Premium Rider Insurance Benefit

    July 12, 2024
    Categories
    • Business
    • Education
    • Entertainment
    • Fashion
    • Games
    • Health
    • Law
    • Lifestyle
    • Media
    • Net Worth
    • News
    • Social Media
    • Sports
    • Technology
    • Travel
    • Website
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    Oyepandeyji.me © 2026, All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.