Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Oyepandeyji
    • Home
    • News
    • Business
    • Technology
    • Fashion
    • Education
    • Health
    • Net Worth
    Oyepandeyji
    Home»Technology»भारत में कुल कितने राज्य हैं?
    Technology

    भारत में कुल कितने राज्य हैं?

    NickkBy NickkMay 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है, जिसे कई राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में बांटा गया है. आज हम विस्तार से जानेंगे भारत में कितने राज्य, केंद्र शासित प्रदेश हैं और उनके नाम.

    भारत के हर नागरिक को यह साधारण ज्ञान होना चाहिए, खासकर यदि आप एक स्कूल, कॉलेज के छात्र हैं या कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं.

    एक संघीय गणराज्य होने के नाते शासन को सुचारू रूप से संचालित करने के हेतु देश को राज्य और राज्य को जिला, तहसील तथा पंचायत में बांटा गया है.

    India में कितने States है? (States in India in Hindi)

    वर्तमान भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं. 2 जून 2014 को आंध्र प्रदेश से तेलंगाना अलग होने के बाद भारत में 29 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश थे.

    किन्तु अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 और 35A के हटते ही तत्कालीन जम्मू कश्मीर को राज्य से हटा कर केंद्र शासित बना दिया गया और साथ ही एक नए केंद्र शासित राज्य लद्दाख का निर्माण हुआ. इसके बाद राज्यों की संख्या 28 एवं केंद्र शासित राज्यों की संख्या 9 हो गयी थी.

    दो केंद्र शासित प्रदेश, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दिउ को विलय की घोषणा जुलाई 2019 में की गई. दिसंबर 2019 में भारत की संसद में यह पारित किया गया और 26 जनवरी 2020 को लागू हुआ, अब एक नए केंद्र शासित प्रदेश नाम “दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दिउ ” हो गया है. जिसकी संख्या 9 से घट कर 8 हो गयी है.

    सभी राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों, पुडुचेरी और दिल्ली में सरकार निर्वाचित होकर आते हैं. केंद्र सरकार सीधे अन्य सभी केंद्र शासित प्रदेशों पर शासन करती है. राज्यों के पुनर्गठन अधिनियम 1956 के तहत, राज्यों को भाषा के आधार पर गठन किया गया था.

    क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है, जबकि जनसँख्या के आधार पर उत्तर प्रदेश.

    भारत में कितने जिले हैं?

    भारत में कुल 718 जिले हैं, जो अपने संबंधित राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश सरकार द्वारा प्रशासित हैं.

    भारत में कुल कितने गाँव हैं?

    भारत में लगभग 6,64,369 गाँव हैं, जो 2011 की जनगणना में 649,481 थे.

    भारत के राज्य और राजधानी के नाम

    क्रमांक राज्य राजधानी
    1 आंध्र प्रदेश अमरावती
    2 अरुणाचल प्रदेश इटानगर
    3 आसाम दिसपुर
    4 बिहार पटना
    5 छत्तीसगढ़ रायपुर
    6 गोवा पणजी
    7 गुजरात गांधीनगर
    8 हरियाणा चंडीगढ़
    9 हिमाचल प्रदेश शिमला
    10 झारखंड रांची
    11 कर्नाटक बेंगलुरु
    12 केरला तिरुअनंतपुरम
    13 मध्यप्रदेश भोपाल
    14 महाराष्ट्र मुंबई
    15 मणिपुर इंफाल
    16 मेघालय शिलोंग
    17 मिजोरम आइजोल
    18 नागालैंड कोहिमा
    19 उड़ीसा भुवनेश्वर
    20 पंजाब चंडीगढ़
    21 राजस्थान जयपुर
    22 सिक्किम गंगटोक
    23 तमिलनाडु चेन्नई
    24 तेलंगाना हैदराबाद
    25 त्रिपुरा अगरतला
    26 उत्तर प्रदेश लखनऊ
    27 उत्तराखंड देहरादून
    28 पश्चिम बंगाल कोलकाता

    भारत के 8 केंद्र शासित प्रदेश

    क्रमांक केंद्र शासित प्रदेश राजधानी
    1 अंडमान एंड नोकोबार आइलैंड पोर्ट ब्लेयर
    2 चंडीगढ़ चंडीगढ़
    3 दादरा नगर हवेली एंड दमन और दीव दमन
    4 दिल्ली नई दिल्ली
    5 लक्षद्वीप कावारत्ती
    6 पुडुचेर्री पांडिचेरी
    7 जम्मू और कश्मीर श्रीनगर (ग्रीष्म), जम्मू (शीतकालीन)
    8 लद्दाख लेह

    हालांकि काफी लोगों को इसके बारे में पता नहीं होगा या द्वंद में होंगे कि भारत में कितने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं. आशा करता हूं या लेख पढ़ने के बाद आपको पूरी जानकारी मिल चुकी होगी.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Nickk
    • Website

    Categories
    • Business
    • Education
    • Entertainment
    • Fashion
    • Games
    • Health
    • Law
    • Lifestyle
    • Media
    • Net Worth
    • News
    • Social Media
    • Sports
    • Technology
    • Travel
    • Website
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    Oyepandeyji.me © 2026, All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.