क्या आपको भारत के रेल मंत्री के बारे में मालूम है? भारत के रेल मंत्री के साथ-साथ उनके बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी इस लेख में प्रकाश किये गए हैं.
वर्तमान भारत के रेल मंत्री कौन है?
श्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) जी वर्तमान 2022 में भारत के रेल और IT मंत्री हैं. 7 जुलाई 2021 को कैबिनेट फेरबदल में उन्होंने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली. जिसके बाद रेल मंत्री के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्रालयों का दायित्व भी उन्हें सौंपा गया और 8 तारीख को उन्होंने अपना कार्यभार संभाला. इससे पहले पीयूष गोयल रेल मंत्री और रविशंकर प्रसाद IT मंत्री थे.
रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के बारे में
अश्विनी वैष्णव का जन्म 1970 में जोधपुर, राजस्थान में हुआ था. उन्होंने MBM इंजीनियरिंग कॉलेज (जोधपुर) से B.Tech, IIT (कानपुर) से M.Tech किया है. वह 1994 batch के पूर्व IAS अधिकारी हैं.
वैष्णव ने 2003 तक ओडिशा (बालासोर, कटक) में कलेक्टर के रूप में कार्य किया था. इसके बाद पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यालय में उप सचिव और 2004 में एनडीए चुनाव हारने के बाद वाजपेयी के निजी सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था.
2008 में उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़ दी और Pennsylvania University के Wharton स्कूल से MBA करने के लिए चले गए. अमेरिका से लौटने के बाद शीर्ष कंपनियों जैसे GE Transportation, Siemens के लिए काम करने के बाद, गुजरात में अपनी ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स निर्माण कंपनी स्थापित की.
राज्यसभा चुनाव से छह दिन पहले वे जून 2019 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और BJD के सहयोग से ओडिशा से राज्यसभा सांसद बने.
भारत के रेल मंत्रियों की सूची (1947-2022)
| नाम | कब से | कब तक |
| जॉन मथाई | 15 अगस्त 1947 | 22 सितम्बर 1948 |
| एन गोपालस्वामी अय्यंगर | 22 सितम्बर 1948 | 13 मई 1952 |
| लाल बहादुर शास्त्री | 13 मई 1952 | 7 दिसम्बर 1956 |
| जगजीवन राम | 7 दिसम्बर 1956 | 10 अप्रैल 1962 |
| स्वर्ण सिंह | 10 अप्रैल 1962 | 21 सितम्बर 1963 |
| एच सी दसप्पा | 21 सितम्बर 1963 | 8 जून 1964 |
| एस. के. पाटिल | 9 जून 1964 | 12 मार्च 1967 |
| सी एम पूनचा | 13 मार्च 1967 | 14 फरवरी 1969 |
| राम सुभाग सिंह | 14 फरवरी 1969 | 4 नवम्बर 1969 |
| पी. गोविन्द मेनन | 4 नवम्बर 1969 | 18 फरवरी 1970 |
| गुलजारीलाल नंदा | 18 फरवरी 1970 | 17 मार्च 1971 |
| के हनुमानथईया | 18 मार्च 1971 | 22 जुलाई 1972 |
| टी ए पाई | 23 जुलाई 1972 | 4 फरवरी 1973 |
| ललित नारायण मिश्र | 5 फरवरी 1973 | 2 जनवरी 1975 |
| कमलापति त्रिपाठी | 11 फरवरी 1975 | 23 मार्च 1977 |
| मधु डंडावते | 26 मार्च 1977 | 28 जुलाई 1979 |
| टी ए पाई | 30 जुलाई 1979 | 13 जनवरी 1980 |
| कमलापति त्रिपाठी | 14 जनवरी 1980 | 12 नवंबर 1980 |
| केदार पांडे | 12 नवंबर 1980 | 14 जनवरी 1982 |
| प्रकाश चंद्र सेठी | 15 जनवरी 1982 | 2 सितम्बर 1982 |
| गनी खाँ चौधरी | 2 सितम्बर 1982 | 31 दिसबंर 1984 |
| बंसी लाल | 31 दिसबंर 1984 | 4 जून 1986 |
| मोहसिना किदवई | 24 जून 1986 | 21 अक्टूबर 1986 |
| माधवराव सिंधिया | 22 अक्टूबर 1986 | 1 दिसबंर 1989 |
| जॉर्ज फर्नांडिस | 5 दिसबंर 1989 | 10 नवंबर 1990 |
| जनेश्वर मिश्र | 21 नवंबर 1990 | 21 जून 1991 |
| सी. के. जाफर शरीफ | 21 जून 1991 | 16 अक्टूबर 1995 |
| राम विलास पासवान | 1 जून 1996 | 19 मार्च 1998 |
| नीतीश कुमार | 19 मार्च 1998 | 5 अगस्त 1999 |
| राम नाइक | 6 अगस्त 1999 | 12 अक्टूबर 1999 |
| ममता बनर्जी | 13 अक्टूबर 1999 | 15 मार्च 2001 |
| नीतीश कुमार | 20 मार्च 2001 | 22 मई 2004 |
| लालू प्रसाद यादव | 23 मई 2004 | 25 मई 2009 |
| ममता बनर्जी | 26 मई 2009 | 19 मई 2011 |
| दिनेश त्रिवेदी | 12 जुलाई 2011 | 14 मार्च 2012 |
| मुकुल रॉय | 20 मार्च 2012 | 21 सितम्बर 2012 |
| सी. पी. जोशी | 22 सितम्बर 2012 | 28 अक्टूबर 2012 |
| पवन कुमार बंसल | 28 अक्टूबर 2012 | 10 मई 2013 |
| सी. पी. जोशी | 11 मई 2013 | 16 जून 2013 |
| मल्लिकार्जुन खड़गे | 17 जून 2013 | 25 मई 2014 |
| डी. वी. सदानंद गौड़ा | 26 मई 2014 | 9 नवंबर 2014 |
| सुरेश प्रभु | 10 नवंबर 2014 | 3 सितंबर 2017 |
| पीयूष गोयल | 3 सितंबर 2017 | 7 जुलाई 2021 |
| अश्विनी वैष्णव | 8 जुलाई 2021 | अब तक |
उम्मीद करता हूं आपको भारत के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी के बारे में दी गयी जानकारी बेहद पसंद आई होगी.
